फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो दर्दनाक मंजर जिसे देख हर आंख रोई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। बाइसा तालाब पर बालिकाओं के शव देख हर आंख रो पड़ी। बालिकाओं के शव को गोद में रखकर उनके परिजन बिलख रहे थे तब इस दर्दनाक मंजर को तो कई लोग देख नहीं सके और आंसू पोंछते हुए पीछे हट गये। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इन चारों को वह सब प्रतिदिन एक साथ गांव में घूमते खेलते और स्कूल जाते देखते थे वह सब एक साथ ही दुनिया से रूखसत हो जाएंगी। अकेली बची इनकी सहेली गौरी के चेहरे पर तो ऐसा खौफ है कि वह अपने मां पिता के अलावा किसी से बोल भी नहीं पा रही है। कभी वह चारों सहेलियों को देखती है और कभी वहां के मंजर को।
विज्ञापन

मृतक बुधरानी, पार्वती, सविता व किरन के परिजन खेती किसानी ही कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रामप्रकाश निषाद की बहन ममता की शादी महेवा घाट कौशांबी में हुई है। उसका पति जोशकुमार अपने दो बेटों के साथ सूरत में रहकर मजदूरी करता है। जिससे उसकी दोनों बेटी किरन व काजल ननिहाल बौसडा में रामप्रकाश के घर रहकर पढ़ाई करती थीं। पार्वती व बुधरानी सगी बहन थीं और तीनों की आपस में खूब पटती थी। सविता व गौरी भी इनकी सहेली थी। जो साथ ही भैंस चराने व स्कूल भी जाती थीं। इनकी मासूमियत व शरारतों के बारे में बताकर ग्रामीण रोने लगे। सविता दो भाई तीन बहनों में तीसरे नंबर की थी। पार्वती व बुधरानी छह बहन व दो भाइयों में चौथे व पांचवे नंबर की थीं। किरन दो भाई दो बहन में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें