फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 किलोवाट का कनेक्शन लेने वाले को दें मिठाई का डिब्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जनप्रतिनिधि व जनता से अधिकारी संवाद बनाएं रखे। जिससे समस्या का निस्तारण होता रहे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नवीन उपकेंद्रों को शीघ्र चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बांदा, चित्रकूट, महोबा और हमीरपुर जिलों से बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं सुनीं
बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल के सांसद आर के सिंह पटेल, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी, हमीरपुर विधायक युवराज सिंह जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर मंडल की बिजली की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्रों को जल्द चालू कराने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन न उठाने का आरोप लगाया। कहा कि अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जनता व जनप्रतिनिधियों से नियमित संवाद रहे। जिससे समस्याओं का निस्तारण करने में आसानी होगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि दस किलो वाट से अधिक का कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अधिशासी अभियंता स्वयं मिठाई का डिब्बा लेकर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांफ्रेंस में अधीक्षण अभियंता पीके मित्तल, अधिशासी अभियंता के.के. वर्मा, आर एस वर्मा, अनिल दुबे व एसडीओ आशीष सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें