फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो खंभे से टकराया, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा गांव के पास पहाड़ी की ओर तेज रफ्तार से जा रही यात्रियों से भरी टेंपो सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। इससे टेंपो सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चार एंबुलेंस वाहन पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम को मुख्यालय से यात्रियों को लेकर जा रही टेंपो लोेढवारा गांव के पास खंभे से टकरा गई। कुछ यात्रियों ने बताया कि टेंपो में 16 सवारियां थीं। चालक तेज रफ़्तार से वाहन चला रहा था। कुछ लोगों ने उसे टोका भी लेकिन शायद वह शराब के नशे में धुत था, जिससे उसने किसी की न सुनी और तेज रफ्तार को कम नहीं किया, जिससे यह घटना हो गई।
जैसे ही टेंपो खंभे से टकराकर पलट गया। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना देकर घायल यात्रियों की मदद करनी शुरू की। कुछ ही देर में चार 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायलों में कानपुर नौबस्ता गल्ला मंडी के पास के निवासी रामदास गुप्ता पुत्र गऊलाल व उनका पुत्र सुरेंद्र कुमार के अलावा अशोह गांव निवासी रामानुज, उमेश, कालीचरण, भगवानदीन, राकेश, रामप्रकाश, दुबारी गांव निवासी मुंशी, रमेश, सिकरी गांव की आशा कार्यकर्ता गिरजा देवी, सरोज देवी, बौनापुरवा निवासी शुभम, रामलाल, गुलाबचंद्र, पंकज घायल हुए। घटना के दौरान उस मार्ग से गुजर रहे राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय जिला अस्पताल पहुंचे। घायलों में तीन की हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें