फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
फोटो-6- रानीपुर में किशोर की मौत के बाद गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शादी विवाह में रोड़ लाइट उठाने वाले एक किशोर को बेकाबू स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे किशोर की मौत हो गई और उसके साथ मौजूद अन्य किशोर बाल बाल बचे। घटना से हड़कंप मच गया। इसी बीच चालक स्कार्पियो लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के डिलौरा गांव का सचिन निषाद (12) पुत्र बुदुन शुक्रवार की शाम मजदूरी करने के लिए गांव के जितेन्द्र के साथ बाइक से राकेश डीजे के यहां कपसेठी गांव गया था। बारात रानीपुरभट्ट गांव में थी।
अन्य मजदूरों के साथ रोड़ लाइट उठाने के लिए खड़ा था। तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ठोकर मारते हुए निकल गया। उसके आस पास मौजूद अन्य किशोर बाल बाल बचे। मजदूरों ने देखा तो उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दो भाई, एक बहन में मृतक बड़ा था। मां राजवती का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां ने कहा कि रोड लाइट व डीजे वाले कुछ पैसों की लालच देकर नाबालिगों से रोड लाइट उठाने और बैरा का काम कराने ले जाते हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें