फोटो-1- शिक्षक संतोष सिंह को खेल रत्न का पुरस्कार देते पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत भूले बिसरे स्वतंत्रता सेनानियों की चित्रकला प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को चित्रकूट इंटर कॉलेज परिसर में हुआ। समाजसेवी और शिक्षक संतोष सिंह को चित्रकूट रत्न से नवाजा गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र ने 80 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का सर्वोच्च पुरस्कार नन्हे रजत सिंह को मिला। रश्मि पांडेय, श्रद्धा सिंह, मोहसिन अहमद, अंकित कुमार और रज्जू को साइकिलें दी गईं। समारोह में 11 बच्चों को मोबाइल, 11 बच्चों को बैग, टिफिन, थर्मस, 15 बच्चों को कैरम बोर्ड और 38 बच्चों को टिफिन, ज्यामेट्री बॉक्स दिए गए। पुरस्कार पाकर सभी बच्चों के चेहरे चहक उठे।
इस मौके पर बीबी सिंह, विजय चंद्रगुप्त, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजीव पाठक, फूलचंद्र चंद्रवंशी, पंकज दुबे, राजेश दुबे, बृजेश सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, आरएन पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन अरुण श्रीवास्तव ने किया।