फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक उपभोक्ताओं क ी प्रभारी से आमने सामने कराई बात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। पहाड़ी कस्बे के इलाहाबाद बैंक ग्राहक सेवा केंद्र से किसानों व बैंक उपभोक्ता के रुपये निकाले जाने के मामले में रविवार को बैंक उपभोक्ताओं व ग्राहक सेवा प्रभारी के बीच बातचीत बैंक अधिकारियों ने पहाड़ी थाना में कराई। जिस पर 15 बैंक के उपभाक्ताओं ने अपने शिकायती पत्र वापस ले लिया। बैंक अधिकारियों ने अन्य मामले में भी ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी से पूछतांछ की।
विज्ञापन

पहाड़ी कस्बे में इलाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि उनके खाते से रुपये निकल लिए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय के निर्देश पर जांच की जा रही है। ग्राहक सेवा प्रभारी के खिलाफ इलाहाबाद बैंक के अधिकारियों ने रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस मामले में ग्राहक सेवा के प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह को थाना पहाड़ी पुलिस ने पकड़ा है। जिससे बैंक की टीम रोजाना जांच करने पहाड़ी थाना पहुंचती है। रविवार को भी बैंक की टीम जांच करने के लिए पहुंची। जिसमें बैंक के उपभोक्ताओं व ग्राहक सेवा प्रभारी के बीच आमने सामने बात कराई गई।
जिसमें 15 बैंक उपभोक्तओं ने अपने शिकायती पत्र वापस ले लिए। वहीं बैंक अधिकारियों ने कई अन्य मामले में पूछतांछ किया। कहा जाता है कि पकड़े गए ग्राहक केंद्र प्रभारी ने उपभोक्ताओं के रुपये लौटा शुरू कर दिया हैं। कई से रुपये लौटे का वादा भी किया है। जिससे शिकायती पत्र वापस करने लगे हैं। हालांकि इस मामले में बैंक अधिकारी व जांच कर रही टीम कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इस संबध में अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश कुमार सोनी का मोाबाइल शाम को कई बार प्रयास के बाद भी नहीं उठा। जिससे उनके पक्ष की जानकारी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें