फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप पेयजल योजना का मंत्री ने निरीक्षण कर दिया निर्देश

विज्ञापन
राजापुर के यमुना किनारे जलजीवन मिशन योजना के काम का निरीक्षण करते राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत राजापुर क्षेत्र में चांदी बांगर पेयजल पाइप योजना व गनींवा पाइप लाइन योजना का उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक कर कार्य में तेजी लाने व गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देश दिये।
विज्ञापन

तिरहार क्षेत्र के लगभग 250 गांव लाभान्वित होंगे। लगभग 2437 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य गति से किया जा रहा है। राज्यमंत्री ने इंटेकवेल को देखा। बताया गया कि 17 मीटर नीचे तक रिंगवाल बनाई जा रही है। यही से पानी पाइप लाइन से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक पानी पहुंचाया जायेगा। पाइप लाइन बिछाते समय सड़क से दूरी बनाए रखें। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरन, जल निगम के अधिकारी व चिल्लीमल गांव के करुणेश मिश्र, सुशील मिश्र, राजेंद्र मिश्र, शिवभूषण मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें