फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 रोगियों में डेंगू के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में लगातार डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में जांच में 25 मरीजों के प्लेटलेट्स कम मिले हैं। जिसमें दो के डेंगू के गंभीर लक्षण होने पर डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। रोगियों में ज्यादातर बच्चे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम, उल्टी, दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी है। नयागांव की महिमा पुत्री विनोद, रैपुरा के आदर्श पुत्र निर्भय, बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के बड़ीमडै़यन के अरुण पुत्र रामनरेश व कर्वी माफी के विनोद पुत्र राजकुमार को बुखार के चलते परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार चल रहा है। इसके अलावा 25 मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण होने पर उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें