फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड की तीसरी लहर से बचाने को सर्विलांस किट वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों को सर्विलांस किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में पिरामल स्वास्थ्य संस्था के पदाधिकारियों, आईसीडीएस के अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य, आईसीडीएस और विभिन्न सहायक एजेंसियों को अपने तरीके से कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए कार्य करना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सर्विलांस किट का वितरण किया।
विज्ञापन

पिरामल स्वास्थ्य के डिस्ट्रिक्ट ट्रांसमिशन मैनेजर कमल भट्टाचार्य ने बताया कि यह सर्विलांस किट ग्राम पंचायतों में आशा और एएनएम को उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. इम्तियाज अहमद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके गुप्ता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम आरके करवरिया, डीडीएम संतोष श्रीवास्तव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी, पिरामल स्वास्थ्य की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें