फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में छात्रा की मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
फोटो-6- स्तुति पांडेय- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मऊ(चित्रकूट)। मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार की रात बुखार पीड़ित कक्षा नौ की छात्रा की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने नशे था। इस वजह से सही इलाज नहीं किया। हंगामे की सूचना पर सीएमओ, एसडीएम, सीओ, थानाध्यक्ष पहुंचे। आरोपियों का मेडिकल कराने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। मामले की जांच के लिए एसडीएम और दो डॉक्टरों की जांच कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बे के बाल्मीकि नगर निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू पांडेय पत्नी अशोक कुमार ने बताया कि बेटी स्तुति पांडेय (13) को 20 जून से बुखार आ रहा था। मानिकपुर सीएचसी में इलाज चल रहा था। सोमवार की रात करीब नौ बजे तबीयत अचानक खराब होने पर उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर व स्टाफ शराब के नशे में थे। आधा घंटे तक बेटी तड़पती रही, लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। इस बीच बेटी ने दम तोड़ दिया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांग पर उन्होंने अस्पताल अधीक्षक राजेश सिंह, डॉ. आशुतोष झा, सुशील वर्मा और फार्मासिस्ट अविनाश मिश्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। इसके बाद परिजन शांत हुए।
सुबह परिजनों को पता चला ब्रीथ एनालाइजर से हुई जांच में आरोपियों के नशे में होने की बात साबित नहीं हुई। इस पर खून का नमूना लेकर जांच न करने का आरोप लगाकर फिर हंगामा किया। फिर से एसडीएम, थाना प्रभारी, सीओ ने परिजनों का समझाने का प्रयास किया। इस बीच सीएमओ भूपेश द्विवेदी व मानिकपुर विधायक अपना दल के अविनाश द्विवेदी के भाई पिंटू द्विवेदी पहुंचे। सीएमओ ने सभी स्टाफ का मेडिकल परीक्षण कराने और जांच टीम गठित करने का आश्वासन दिया। तब परिजन शांत हुए। मंगलवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वह तीन बहन, एक भाई थे। स्तुति बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन

शराब की शीशियां मिलीं
हंगामे के समय अस्पताल परिसर से परिजनों को शराब की दो शीशियां मिल गईं। इसके बाद परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। भड़के परिजनों ने मौके पर आए अफसरों को वीडियो फोटो दिखाते हुए तीनों डॉक्टरों और फार्मासिस्ट पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें