फोटो नंबर-8- छात्रा की मौत मामले की जानकारी देते परिजन। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के बरमपुर गांव की उमा (15) ने शनिवार की शाम घर में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता गोरेलाल ने बताया कि खेत में कार्य करने गए थे। पुत्री को खाना बनाने के लिए कहा था। वह कक्षा आठ की छात्रा थी।
मां राजरानी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि एक भाई और एक बहन थे। इस घटना के पीछे किसी कारण की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। (संवाद)