फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो नंबर-3- मंगेश कुमार- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के पिपरावल पुल के पास शनिवार रात कोलगदहिया गांव के मजदूर मंगेश (24) पुत्र स्व. ज्ञान सिंह का शव नाले के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस में उसके भाई अभय सिंह ने बताया कि रोज की भांति मजदूरी कर मंगेश पैदल गांव आता था। जब देर शाम घर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की। रात लगभग ढाई बजे पिपरावल पुल के नाले के पास शव मिलने की सूचना पुलिस ने दी। सिर पर चोट के निशान, मुंह व नाक से खून निकल रहा था। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। मां फूलकुमारी रो-रोकर बेहाल है।
कोतवाल भास्कर मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही जानकारी होगी। फिलहाल अभी सड़क दुर्घटना की बात सामने आ रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें