फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामदगिरी परिक्रमा कर व्यापारियों से मिले प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो-7- बांदा रवानगी के पूर्व भरतकूप में सपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करते सपा के प्रदेश अध्यक्ष नर? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बुधवार की सुबह कार्यकर्ताओं के साथ भगवान कामदनाथ मंदिर में माथा टेका और परिक्रमा लगाई। इसके बाद यात्रा को लेकर बांदा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इसी दौरान भरतकूप कस्बे में उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता व उनकी टीम ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सपा की सरकार बनने पर पहले की ही तरह व्यापारियों को राहत दी जाएगी।
उनकी समस्याओं का समाधान कराने में सपा प्रतिनिधि पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, वीर सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अनिल प्रधान, आनंद त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, फराज खान, गुलाब खां, सत्यनारायण पटेल, राजेंद्र मौर्य व आशुतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें