मऊ (चित्रकूट)। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से विकास खंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का समापन पुरूषोत्तम द्विवेदी इंटर कालेज मऊ के मैदान में हुआ।
मंगलवार को प्रतियोगिता में फर्राटा दौड़ में सूर्यकांत, याकूब व कुश्ती में विनीता ने प्रतिद्वंद्वियों को हराया। उद्घाटन बीडीओ मऊ आशाराम सिंह व कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार भार्गव ने किया।
200, 300 व 400 मीटर की दौड़, भारोत्तोलन, कुश्ती, बॉलीबाल, कबड्डी आदि खेल प्रतियोगिताएं हुई। 100 मीटर दौड़ में सूर्यकान्त त्रिपाठी प्रथम, मोहित कुमार द्वितीय व रोहित तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में याकूप प्रथम, वेदप्रकाश पाण्डेय द्वितीय व जगदीश प्रसाद तृतीय रहे।
लम्बी कूद में वेदप्रकाश प्रथम, हेमराज द्वितीय रहे। कुश्ती में विनीता देवी प्रथम। ऊंची कूद में आशीष प्रथम, गौरी द्वितीय, गोला फेंक में अमित त्रिपाठी प्रथम, पुण्डरीश त्रिपाठी द्वितीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया गया।
स्कूल से रसोइयों को हटाया
चित्रकूट। तहसील कर्वी के ग्राम अशोह निवासिनी रसोइयां सुमित्रा पत्नी संजय, कृष्णा पत्नी स्व. चुनकू, मनगिरिया पत्नी चुनकूराम, नथिया पत्नी रामदास, सावित्री पत्नी गोधनी ने उप जिलाधिकारी कर्वी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि रसोइया के पद पर कई वर्षों से कार्यरत हैं। उन्हें बिना किसी कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है। (संवाद0