फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बैग छीन चलती ट्रेन से कूदकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर(चित्रकूट)। मिर्जापुर से रायपुर जा रही महिला यात्री का बैग लेकर दो बदमाश चलती ट्रेन से कूद गए। महिला ने मानिकपुर स्टेशन पर सूचना दी और सतना स्टेशन पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर निवासी शशी सिंह नौतनवा एक्सप्रेस ट्रेन से रिश्तेदारों के यहां रायपुर जा रहीं थी। वह ट्रेन की बोगी बी-6 की 66 नंबर सीट पर यात्रा कर रहीं थीं। बोगी में दो युवक टहल रहे थे। मानिकपुर स्टेशन के आउटर में ट्रेन धीमी होने पर एक युवक ने शशी का बैग सीट के नीचे से निकालकर दरवाजे की ओर भागा। दूसरे युवक ने बोगी के गेट का दरवाजा खोला और दोनों चलती ट्रेन से कूदकर गए।
शशी ने बताया कि वह चिल्लाई लेकिन किसी ने चोरों को पकड़ने का प्रयास नहीं किया। मानिकपुर स्टेशन पर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। स्टेशन पर कुछ ही देर का स्टापेज होने से वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकीं। सतना (मप्र) में जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बैग में 40 हजार रुपये व कुछ जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें