भौंरी(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी -मिर्जापुर में भौरी गांव के पास एक टूरिस्ट बस सड़क किनारे खडे़ ट्रक से टकरा गई। हादसे में छह बस यात्री घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मप्र प्रदेश के गुना जिला की एक टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही थी। मंगलवार भोर में भौरी के पास पहुंची कोहरा होने के कारण चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देख पाया। बस ट्रक से टकरा गई।
हादसे में बस में सवार यात्री चुनवाद प्रसाद, राकेश सिंह, मोहन लाल, कामता गुर्जर, हेमवंती, पूनम देवी, घायल हो गए। सुचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य श्रद्धालु दूसरी बस से प्रयागराज चले गए।