स्मार्ट फोन पाने वाले विद्यार्थी।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। गोस्वामी तुलसी दास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्वी में छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए गए। स्मार्ट फोन मिलने के बाद छात्रों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी गई। शिक्षकों ने इसका प्रयोग अच्छी शिक्षा के लिए करने का संदेश दिया।
महाविद्यालय परिसर में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कराया। छात्राओं ने भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया। डीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा की तरक्की का मुख्य आधार है। अभी से छात्र इसे ग्रहण करने में कोताही न बरतें।
प्राचार्य डॉ. विनय कुमार चौधरी ने कहा कि हर छात्र छात्राओं को शिक्षा के माध्ययम से ही तरक्की मिलती है। जीविकोपार्जन में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्मार्ट फोन काप्रयोग छात्र अच्छी शिक्षा के लिए करें। इसके बाद 330 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरण किया गया। 42 छात्र अनुपस्थित होने से इन्हें बाद में दिया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह, राजेश पाल, हेमंत बघेल, रचित व गजेंद्र आदि मौजूद रहे।