चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्र राजर्षि टंडन विद्यालय पुरानी बाजार कर्वी, इस्लामिया विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। काम धीमा मिलने और विद्यालय के बाहर अतिक्रमण मिलने पर एक्सईएन और ईओ को कारण बताओ नोटिस दिया है।
उन्होंने बूथ लेवल अफसरों से कहा कि शहर में बहुत कम मतदान पिछले चुुनाव में हुआ था। इस बार घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत हर हाल में बढ़ाना है। सदर तहसीलदार से कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर नए बीएलओ बनाए गए हैं, उनको प्रशिक्षण दिया जाए। विद्यालयों में कार्यों की प्रगति धीमी मिलने पर अधिशासी अभियंता आवास विकास व विद्यालय के बाहर अतिक्रमण मिलने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका कर्वी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।