फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्रधानमंत्री ने लकड़ी के खिलौने के स्टाल का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत रेलवे स्टेशन चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन व मानिकपुर रेलवे स्टेशन में किया गया। इसमें चित्रकूट रेलवे स्टेशन में लकड़ी के खिलौने का स्टाल व मानिकपुर रेलवे स्टेशन में लगे पेड़े के स्टाल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में चित्रकूट जिले में बनने वाले लकड़ी के खिलौने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन एलईडी के माध्यम किया गया।जिसमें उन्होंने चित्रकूट रेलवे स्टेशन में लगे लकड़ी के खिलौने के स्टाल व मानिकपुर रेलवे स्टेशन में पेड़े का लगे स्टाल का शुभारंभ किया। चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव ने बताया कि लकड़ी के खिलौने चित्रकूट में दूर- दूर तक प्रसिद्ध हैं। जिसके लिए एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत इसका चयन किया गया है।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि रेलवे स्टेशन में लकड़ी का खिलौना बनाने वाले चित्रकूट के राघुवपुरी निवासी सुभाष 2022 से स्टाल लगाता है। जिससे रेलवे विभाग की तरफ से एक हजार प्रतिमाह लिया जाता है।मानिकपुर में पेड़ बहुत अच्छे बनते हंै। जिसको लेकर रेलवे स्टेशन में स्टाल लगाया गया है। इस मौके पर वाणिज्य मंडल प्रबंधक गिरीश पांडेय आदि मौजूद रहे। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र व रेलवे बोर्ड के सदस्य हबीब खान ने इसका स्थानीय स्तर पर शुभारंभ किया। इधर स्थानीय स्तर पर यह चर्चा रही कि दुकान तो लगभग पांच माह से खुल रही है लेकिन इसका आज मंगलवार को विधिवत लोकार्पण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें