फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन
-धनतेरस के दिन बर्तन की दुकान में खरीदते ग्राहक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। धनतेरस पर्व पर ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। बाजार में सोने-चांदी व बर्तन के अलावा इलेक्ट्रानिक दुकानों को विधिवत सजाया गया। विविध सामानों के स्टाल लगे रहे। सर्राफा व्यवसायियों के यहां चांदी के सिक्के, मूर्तियां व सोने के आभूषणों की खरीदारी की।
विज्ञापन

मंगलवार को धनतेरस पर बर्तन की दुकानों को दुकानदार बाहर तक आकर्षक ढंग से सजाए रहे। महंगाई के चलते धनतेरस के त्योहार पर बड़ी खरीदारी धातु के बर्तनों की नहीं हो सकी। वहीं मध्यम एवं धनाढ्य लोगों ने सर्राफा व्यवसायियों की दुकानों में पहुंचकर चांदी के सिक्के व मूर्तियां तथा सोने के आभूषणों की खरीददारी की। पुराने चांदी के सिक्कों में महारानी विक्टोरिया और जार्ज किंग के चांदी के सिक्के एक हजार में बिके। नए गणेश-लक्ष्मी के चांदी के सिक्के पांच सौ में बिके। इसके अलावा मोटरसाइकिल एजेंसियों में खरीदारों की भीड़ रही। कई छूट व आफर के साथ बंपर धमाका के चलते जमकर खरीददारी की। विभिन्न प्रकार के मोबाइल भी खरीदे गये।
जिला मुख्यालय के सराफा व्यापारी अर्पित अग्रवाल, राजू, अतुल अग्रवाल, रामविशाल सोनी, राहुल लाला सोनी, शैलेंद्र अग्रवाल, बर्तन व्यापारी रूपेश वर्मा, महेश वर्मा व अजय गुप्ता, इलेक्ट्रिानिकस सामग्री के विक्रेता नरेंद्र अग्रवाल, महेंद्र गुप्ता, नरेंद्र, अशोक केशरवानी व मुनेश निगम आदि ने बताया कि दो साल बाद ग्राहक खुलकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में महज औपचारिकता
राजापुर मानिकपुर व मऊ कस्बे में धनतेरस में दुकानदारों की औसत बिक्री रही जबकि अन्य इलाके बरगढ, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर, खोही, रामनगर, खंडेहा व रामनगर में पर्व की औपचारिकता वश लोगों ने खरीदारी की । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें