चित्रकूट। अपर जिला मजिस्ट्रेट कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को रमजान माह का अंतिम शुक्रवार जुमा व चंद्र दर्शन के अनुसार 2-3 मई को ईद, तीन मई को अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, 16 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 10 जुलाई को बकरीद, सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट, स्नातक, नवोदय विद्यालयों में प्रवेश समेत अन्य विभिन्न परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं।
इसके मद्देनजर कानून व शंाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में धारा 144 लागू की गई है। यह 25 जुलाई तक लागू रहेगी। यह तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। (संवाद)