फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन सप्ताह मे एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर । सुशासन सप्ताह के अंतर्गत नगर पंचायत राजापुर के सभी वार्डों व गांवों में अधिकारियों ने शिकायतों का निस्तारण किया है। इस दौरान शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजापुर के दलित वार्ड हनुमानगंज, धोबीगंज, क्योंटहरा, गुड़मंडी, तुलसी इंटर कालेज, कारखाना मोहल्ले में उप जिलाधिकारी प्रमोद झा, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बीएन कुशवाहा ने सुशासन सप्ताह के तहत समस्याऐं सुनीं। जिसमें कुल 168 शिकायतें राजस्व, सफाई, विद्युत, पेयजल की समस्याएं मौके पर ही निपटाई गई।
दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन, आवास आदि की शिकायतों के निस्तारण के लिए समाज कल्याण विभाग, परियोजना अधिकारी डूडा को पत्र लिखा है। एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय राजापुर भाग दो में बच्चों के खेल का मैदान न होने पर बंजर भूमि चिन्हित कर दी गई है। सप्ताह के अंतिम दिन नगर पंचायत कार्यालय में शिविर लगाया गया। जिसमें वार्ड नंबर पांच में नाली के ऊपर अवैध कब्जा को लेकर शिकायतें आने पर दो दिन के अंदर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत प्रतिनिधि प्रमोद कुमार द्विवेदी, नायब तहसीलदार संजय सिंह, सदर कानूनगो जितेंद्र सिंह पटेल, ओपी सिंह सदर लेखपाल, प्रदीप कुमार त्रिपाठी, रमाकांत द्विवेदी, संतोष गर्ग, शंकर दयाल जायसवाल, अशोक सोनकर, सुभाष अग्रवाल, सतीश मिश्रा, सुनील मिश्रा, प्रवीण सोनकर, विकास जायसवाल, वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें