फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के सामने से दिनदहाड़े सोने के टाप्स व नगदी छीनी

विज्ञापन
घटना की जानकारी देती महिला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। दिनदहाड़े शहर कोतवाली के सामने टप्पेबाजों ने एक वृद्धा के कान से सोने के टॉप्स और नगदी छीन ली। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। वृद्धा शिकायत करने कोतवाली पहुंची तो एक सिपाही ने बदसलूकी कर भगा दिया। जानकारी होने पर कोतवाल ने शिकायत सुन जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के शंकर बाजार निवासी व्यापारी नीलू की मां मालती देवी गुप्ता (68) सोमवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में अपने खाते से तीन हजार रुपये निकालकर बाहर आई। सदर कोतवाली के सामने ही उसे एक युवक मिला और कहा कि तुम्हारा कोरोना का पैसा आया है और फिर उसे किनारे ले गया। वृद्धा ने बताया कि एक और युवक आया और पास बुक देखने के बहाने बैग से पूरे रुपये निकाल लिये। कान में पहने सोने के दोनों टॉप्स भी उतार लिये। गले की जंजीर उतारते समय उसने शोर मचा दिया। जिससे आसपास के लोग एकत्र हो गये। उसकी जंजीर बच गई लेकिन आरोपी भाग निकले।
पीड़ित वृद्धा व उसके बेटे ने बताया कि जब वह कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे तो सादी वर्दी में मौजूद एक सिपाही ने उनके साथ अभद्रता की। लिखित शिकायत दर्ज कराने के लिए एक सादा कागज मांगा तो सिपाही ने इनकार कर जाने को कहा। जिससे मां-बेटे कोतवाली से बाहर चले गये। इसी बीच मामले की जानकारी शहर कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने महिला की शिकायत पर हल्का इंचार्ज दरोगा को जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश कराने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें