फोटो-़-4- गर्मी व धूप से बचते यात्री । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। करीब एक हफ्ते से तपिश से जूझ रहे लोगों को बुधवार को भी राहत नहीं मिली। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बांदा में अधिकतम 47 तो चित्रकूट में 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया।
जून माह में गर्मी के तेवर बढ़े हुए हैं। लू के चलते दोपहर को बाजार सहित बस स्टैंड में सन्नाटा छाया रहता है। गर्मी के कारण अस्पताल में अन्य दिनों के अपेक्षा अधिक मरीज आ रहे हैं। बुधवार को उल्टी दस्त से पीड़ित पुरानी बाजार के सानू , छीबो के किरन, भभेट की रानी को भर्ती किया गया। इसी तरह से बुखार से पीड़ित राजकरन, महेश लाल भी भर्ती हुए।
गनीवा कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि अभी तीन दिनों तक गर्मी के यही तेवर रहने के आसार हैं। दो दिन बाद मौसम बदलने की संभावना है।