फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबिनेट मंत्री आशीष पटेल की भाभी को धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल की ग्राम प्रधान भाभी पुष्पलता सिंह ने बुधवार को रैपुरा थाने में एक महिला शिक्षामित्र और उसके पति के खिलाफ जान की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष पटेल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी पत्नी व ग्राम पंचायत लौरी की प्रधान पुष्पलता सिंह के साथ कोलसा गांव के प्राथमिक विद्यालय गए थे। सुबह आठ बजे स्कूल में बच्चों को योग कराया जा रहा था। विद्यालय में प्रधानाचार्य व दो शिक्षिकाएं थीं। लौटने पर शिक्षामित्र अल्पना सिंह पटेल अपने पति नरेंद्र सिंह के साथ आती दिखीं।
उन्होंने देर से आने का कारण पूछा तो दोनों भड़क उठे। उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी दी तो नरेंद्र और उनकी पत्नी ने जान की धमकी दी। रैपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें