फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने अपराधों का करें खुलासा : आईजी

विज्ञापन
सदर कोतवाली के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर में टिप्पणी लिखते आईजी के. सत्यनारायण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायणा ने मंगलवार को सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद फरियादियों और पूछताछ के लिए लाए गए संदिग्धों से बातचीत भी की। विभागीय रजिस्टरों की जांच कर पुराने अपराधों का खुलासा प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर को आईजी एसपी कार्यालय पहुंचे। विभागीय कार्यालय और कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के रजिस्टरों का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अपराध समीक्षा गोष्ठी की जिसमें क्षेत्राधिकारियों से कहा कि लंबित विवेचनाओं, प्रारंभिक जांचों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पांडेय, क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, प्रभारी निरीक्षक कोतवाल कर्वी वीरेंद्र त्रिपाठी, पीआरओ राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
इनसेट
गश्त कर सुरक्षा का कराया अहसास
चित्रकूट। जिले के सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों, चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए पैदल गस्त किया। इस दौरान व्यापारियों व आमजन से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। इस मौके पर चौराहे, बाजार, भीड़ वाले जगहों आदि पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, वस्तुओं की गहनता से जांच की। यातायात नियमों, मास्क का प्रयोग करने के दृष्टिगत लोगों को जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें