फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मचारी को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
फोटो-16- मन्नीलाल- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। साइकिल से सुबह की सैर पर निकले सेवानिवृत्त कर्मचारी को कलक्ट्रेट मार्ग गढ़ीवा पर सीमेंट लदे एक ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा दुर्गाकुंज मोहल्ला निवासी मन्नीलाल (68) नगर पालिका से सेवानिवृत्त हुए थे। वह रोज की तरह साइकिल से सुबह की सैर करने कलक्ट्रेट की ओर निकले थे। गढ़ीवा गांव के सतना की ओर से सीमेंट लादकर आ रहे ट्रक ने मन्नीलाल को कुचल दिया।
चंद मिनट में ही उनकी मौत हो गई। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। परिवार में चार पुत्र, एक पुत्री हैं। पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें