फोटो नंबर- 9- दौड़ प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। कस्बे के शिवबाबा मंदिर के पास मिनी बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहले दिन गोला फेंक में रेशमा देवी और डिस्कस थ्रो में अनामिका प्रथम रहीं। दौड़ प्रतियोगिताएं भी हुईं। इनका फाइनल शुक्रवार को होगा।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद बच्चों की टीमों ने मार्चपास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। पहले दिन जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी में पूरबपताई की टीम ने मऊ को हराकर जीत हासिल की।
जूनियर बालिका वर्ग के गोला फेंक प्रतियोगिता में बियावल की रेशमा को प्रथम, पूरबपताई की अनामिका द्वितीय और इसी गांव की साधना को तृतीय स्थान मिला है। डिस्कस थ्रो में पूरबपताई की अनामिका ने प्रथम, बियावल की रेशमा दूसरे व बियावल की ललिता तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता संयोजक एबीएसए नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस मौके पर आलोक गर्ग, अशोक वर्मा, ज्ञान सिंह, सुशील विश्वकर्मा, संकल्प पांडेय, सुनील, वीरेंद्र, अखिलेश, हनुमान सिंह व रामयश सिंह भी मौजूद रहे।