फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक प्रबंधक समेत तीन पर लूट व मारपीट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। आर्यावर्त बैंक के मैनेजर व फील्ड आफिसर समेत तीन के खिलाफ मऊ थाने में लूट, मारपीट व दहशत फैलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि एक युवक द्वारा बैंक कर्मियों के रिश्वत लेने का वीडियो बनाने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मऊ निवासी आकाश खरे पुत्र वीरेंद्र स्वरूप ने बताया कि 11 नवंबर 2021 को वह बियावल स्थित बैंक रुपये निकालने गए थे। इसी बीच मऊ बैंक से मैनेजर का फोन आया कि वह मऊ आकर आरएम से मिले। जब वह मऊ पहुंचा तो बैंक के मैनेजर प्रभात कुमार ने उसे गालीगलौज शुरू कर दी।
यह भी कहा कि उसने जो वीडियो बनाया है उसे दे, नहीं तो ठीक नहीं होगा। इतना सुनकर पीड़ित लौटने लगा तो रास्ते में ही मैनेजर ने फील्ड आफिसर अभिमन्यु पुत्र कृष्ण कुमार और पहाड़पुरवा मऊ निवासी चुन्नू मिश्रा पुत्र दुर्गा ने मिलकर उसे पकड़ा और सरेराह पीटा। उसकी जेब में रखे 47 हजार रुपये और मोबाइल भी लूट लिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया तो वहां से लौटा दिया गया था। जिस पर अदालत ने अब रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार को थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश से मैनेजर समेत तीन के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें