फोटो-2- परिक्रमा मार्ग पर स्वच्छता अभियान में शामिल चेयरमैन नरेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी की गई। ध्वजारोहण और स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उनके कार्यों को याद किया गया।
कलक्ट्रेेट सभागार में डीएम अभिषेक आनंद ने राष्ट्रपिता व पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि सत्य व अहिंसा ऐसे मार्ग हैं, जिस पर चलकर हम तरक्की पा सकते हैं। जीजीआईसी की छात्राओं ने रामधुन गीत प्रस्तुत किया। शहर के पटेल तिराहे से सडक़ सुरक्षा सप्ताह जागरूकता रैली का शुभारंभ सांसद आर के सिंह पटेल ने किया। चित्रकूट इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कामदगिरी स्वच्छता समिति व अन्य समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से परिक्रमा मार्ग पर सफाई की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, गायत्री शक्ति पीठ के व्यवस्थापक रामनारायण त्रिपाठी, कामदगिरी स्वच्छता समिति के अध्यक्ष राकेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।
शहर सहित मानिकपुर, राजापुर की अनुसूचित जाति की बस्तियों में सफाई की गई। शहर के श्रीगंगा जी जनसेवा इंटर कॉलेज, ग्रामोदय विश्वविद्यालय , जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय , बेडीपुलिया स्थित बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज ,श्रीजी इंटर नेशनल स्कूल,,ज्ञान भारती इंटर कालेज, जानकीकुंड चिकित्सालय परिसर, आदर्श इंटर कालेज मानिकपुर व बरमपुर आदि स्कूल व कालेज में कार्यक्रम हुए।
मऊ क्षेत्र स्थित खंडेहा गांव में मेरा स्वाभिमान व मेरी पहचान के अंतर्गत खंडेहा में माहवारी जागरूकता एवं स्वच्छता मिशन कार्यक्रम का आयोजन ममत्व फाउंडेशन ने किया। महिलाओं के महामारी के दौरान होने वाले रोगों से बचने की जानकारी दी गई। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने राष्ट्रीय सचिव शानू गुप्ता व विनोद केशरवानी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता के चित्र के साथ हाथी घोडा व बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली।