फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से टकराई कार, युवक की मौत, पांच घायल

विज्ञापन
फोटो- 10- पति की मौत के बाद बेसुध पत्नी संतोषी को दिलासा देतीं परिवार की महिलाएं। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बागेन नदी पुल के पास जेसीबी और कार में भिड़ंत हो गई। इससे कार पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे मालिक की मौत हो गई, जबकि भाई और साला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनकी हालत गंभीर देख प्रयागराज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय कर्वी से सटे अमानपुर गांव के श्यामबाबू (35) पुत्र गोरेलाल शनिवार की सुबह कार से भाई और साथी को लेकर बांदा के बिसंडा स्थित ससुराल गए थे। रात में ससुराल के अन्य रिश्तेदारों के साथ लौट रहे थे। भरतकूप थाना क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बागेन नदी पर बने पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी कार की टक्कर हो गई। कार के परखचे उड़ गए।
श्यामबाबू की मौके पर ही मौत हो गई। श्यामबाबू का भाई चंदन (21), बिसंडा निवासी साला श्यामबाबू (30) पुत्र रामस्वरूप, महेंद्र पुत्र श्यामबाबू, सत्येंद्र (21) पुत्र रामबाबू और नारायणपुर गांव निवासी दोस्त खुन्नू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद जेसीबी लेकर चालक भाग निकला। घायलों को शिवरामपुर सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

यहां से पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने हालत गंभीर देख सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। श्यामबाबू प्राइवेट वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो पुत्रियों, पुत्र और पत्नी संतोषी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें