चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे अर्द्धबेहोशी हालत में युवती के मिलने पर सनसनी फैल गई। अधिक रक्तस्त्राव होने पर उसके साथ स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म होने की संभावना जताई है।
मुख्यालय के कपसेठी स्थित पेड़ के नीचे लहूलुहान हालत में युवती के मिलने की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह समेत पुलिस बल ने जांच पड़ताल की है। सीएमएस डा. राजेश खरे ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के लिए सैंपल लिया है। गंभीर दशा के चलते प्रयागराज रेफर किया गया है।
कोतवाल ने बताया कि अर्द्धविक्षिप्त दशा में युवती मिली है। जिसका पता मप्र के सतना जिले के जैतवारा और नयागांव बताया जा रहा है। जहां सूचना दी गई है। पूरे मामले में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि दुष्कर्म की संभावना नहीं है पर
यह जरूर है कि वह लगभग दो ढाई महीने के गर्भ से थी और पेट में ही गर्भपात हो गया है। जिससे रक्तस्त्राव हो रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उसे प्रयागराज रेफर किया गया है।