फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामायण मेला के चौथे दिन रामलीला और राधा-कृष्ण की लीलाओं का मंचन

विज्ञापन
फोटो-4-आरआर- राष्ट्रीय रामायणमेला में चल रही विद्वतगोष्ठी में मंचासीन विद्वजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डॉ. राममनोहर लोहिया प्रेक्षागृह में चल रहे रामायण मेला के चौथे दिन बुधवार को भजन, लोक गीत, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और रामलीला का मंचन हुआ। सुबह रामलीला में सीता स्वयंवर व लक्ष्मण परशुराम संवाद और रात को श्रीकृष्ण राधा की लीलाओं को देख दर्शक भावविह्वल हो गए।
विज्ञापन

बुंदेली लोकगीतों में झांसी के रघुवीर सिंह यादव ने हे कामदगिरी हमें शक्ति दो तुमको राम दोहाई...। अबला जान अकेली वन में तुमने सिया चुराई... आदि गीत प्रस्तुत किए। मऊरानीपुर के रामाधीन आदि की टीम ने भक्तन के तुम रघुवीर सरण हम आए तुम्हारी...। लखनऊ के सरन म्यूजिकल ग्रुप की सरला गुप्ता की टीम ने देवी गीत सोहर, राम की बाल्यावस्था व युवावस्था एवं विवाह गीत सुनाए। लखनऊ की सरला गुप्ता के साथ वाद्य यंत्र पर संगत कर रहे अशोक पाल ने देश प्रेम पर हम जिएंगे और मरेंगें ऐ वतन तेरे लिए... गाया। वहीं, वृंदावन की रास मडंली ने धनुष भंग लीला का मंचन किया।
ये रहे सहयोगी
राष्ट्रीय रामायण मेला समारोह के आयोजन में मेले के अध्यक्ष राजेश करवरिया व उनकी पत्नी नीलम करवरिया, महामंत्री डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी, प्रदुम्न कुमार दुबे, राजाबाबू पांडेय, सुभाष यादव, राजेंद्र मोहन त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य शिवमंगल शास्त्री, आशीष पांडेय ,मनोज मोहन गर्ग, मो. यूसुफ, प्रिंस करवरिया, कलीमुद्दीन बेग, ज्ञानचंद्र गुप्ता, मो. इम्तियाज, सतेंद्र पांडेय, प्रमोद मिश्रा, मुकेश पांडेय, विकास रैकवार दद्दू महाराज आदि का भरपूर सहयोग रहा।?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें