फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मिकि आश्रम व मंदाकिनी की हालत देखने का न्यौता

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। लगातार मंदाकिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण और वाल्मीकि आश्रम के सुंदरीकरण कार्य का स्थलीय अवलोकन करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को चित्रकूट के महंत ने आमंत्रण दिया है। जिस पर उन्होंने जल्द ही चित्रकूट भ्रमण का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास व बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बृहस्पतिवार को लखनऊ प्रवास के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की। महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रयास से वाल्मीकि आश्रम के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। 20 अक्तूबर को महर्षि वाल्मिीकि जयंती पर आश्रम में आने का निमंत्रण दिया है। इसके बाद बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने जिले की कई समस्याओं के निराकरण कराने के लिए ज्ञापन सौंपा। जिसमें मंदाकिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की। इसके बाद महंत में प्रदेश अध्यक्ष को भगवान हनुमान के चित्र का भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें