फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड के तीन चोरों को पकड़ा, पांच मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने तीन युवकों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल और साढे़ पांच सौ रुपये बरामद हुए। आरोपी झारखंड प्रांत के निवासी हैं जिसमें एक नाबालिग है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी संजय सिंह यादव ने बताया कि मुखबिर से बृहस्पतिवार को स्टेशन परिसर में चोरों के एक ग्रुप की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद प्रभारी खुद व उनके साथ सिपाही विनय साहू, सन्नी यादव, वीर सिंह, अरविंद और उमेश ने प्लेटफार्म पर चेकिंग अभियान शुरू किया। प्लेटफार्म के बोर्ड के पास तीन युवकों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी झारखंड के साहबगंज निवासी लखन कुमार व अभिषेक कुमार निकले। इसके अलावा इसी क्षेत्र के एक अन्य को भी पकड़ा गया जो नाबालिग है। शुक्रवार को इन तीनों का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें