फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर व तीन इंजीनियर गायब

विज्ञापन
फोटो-5- जल जीवन मिशन योजना में रैपुरा में चल रहे कार्य की ऑन एयर गूगल से ली गई तस्वीर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। बुंदेलखंड की महत्वाकांक्षी करोड़ों रुपये की पेयजल योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में कार्यरत कार्यदायी संस्था एलएंडटी के प्रोजेक्ट मैनेजर व तीन अन्य इंजीनियर गायब हैं। जिससे पूरा काम प्रभावित है। संस्था के अन्य कर्मचारी भी परेशान हैं। नमामि गंगे के एडीएम ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए कार्य छोड़कर भागे इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले में हर घर नल की 1152 करोड़ रुपये की लागत से पांच स्थानों पर इंटकवेल निर्माण के तहत पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इसका काम एलएंडटी कार्यदायी संस्था के पास है। जिसमें अबतक 1100 किमी तक पाइप बिछाए जा चुके हैं। रैपुरा व चांदी बांगर में संचालित योजना के तहत चल रहे काम में देरी होने और मानक के अनुरूप काम न होने पर संस्था के कर्मचारियों को डीएम व एडीएम ने इसे जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद से संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव श्रीवास्तव, इं.परमानंद, इं. योगेश व इं. वेंकेट गायब चल रहे हैं। एक सप्ताह बाद भी चारों काम पर नहीं लौटे तो नमामि गंगे के एडीएम ने संस्था के एमडी से वार्ता की। बताया कि काम प्रभावित हो रहा है। जिसमें बताया गया कि चारों ने काम छोड़ दिया है। तब एडीएम ने इनके स्थान पर कहीं दूसरे को भेजकर काम पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
कार्यदायी संस्था के कुछ इंजीनियर सही काम नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में अबतक 9 नोटिस जारी हो किए जा चुके हैं। 10 बार लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। सोमवार को पता चला कि चार इंजीनियर एक सप्ताह से गायब हैं। इसे लेकर मंगलवार को खराब कार्य, शासनादेशों की अवहेलना, डीएम के नोटिस का जवाब न देने और नियमानुसार काम न करने की कार्रवाई करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। इसके अलावा कार्यदायी संस्था के एमडी आदि को भी सूचना भेजी गई है। - सुनंदू सुधाकरण, एडीएम नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें