फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान दिवस अवकाश नहीं, महापर्व का दिन

विज्ञापन
मतदाताओं को उनके मोहल्ले में जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला । सं? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि चुनाव का दिन अवकाश का नहीं बल्कि लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। सभी लोग इस पर्व को मनाने बूथों पर अवश्य जाएं। वह शनिवार को गोकुलपुरी मोहल्ले में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मतदाताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यहां पिछले चुनाव ने वोट 50 प्रतिशत से भी कम था। वार्ड का विस्तार हो गया है। धीरे धीरे शहरीकरण हो रहा है। सभी लोग वोट डालने जरूर जाएं। उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव ने कहा कि 27 फरवरी को मतदान अवश्य करें। बीएलओ एक-दो दिन के अंदर पर्ची बांटना शुरू करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने कहा कि मतदान के दिन अपने सारे कार्य छोड़ कर निकलें। वोट देने के बाद ही कोई दूसरा कार्य करें। अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने कहा कि वार्ड में जल निकासी की समस्या का समाधान जल्द कराया जा रहा है। नाराजगी की बजाय वोट जरूर डालें। इस अवसर पर तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरि सहित संबंधित अधिकारी, बीएलओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें