फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में किसानों को खाद की उपलब्धता व धान खरीद में पारदर्शिता बरते जाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जुलूस निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सदर तहसील परिसर में जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों को मांग के अनुरूप डीएपी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में और धान क्रय केंद्र खोले जाएं।
फ्रंटल संगठन प्रभारी विजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार ने अन्नदाताओं को डीएपी उपलब्ध नहीं कराई तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इसके बाद कांग्रेसियों ने सदर एसडीएम पूजा यादव को ज्ञापन सौंपा। अवधेश करवरिया,राकेश वर्मा,अनिल गुप्ता, गज्जू प्रसाद फौजी, हेमराज त्रिपाठी, निर्मला भारतीय, , सविता पाल, विनय पाल,ओम प्रकाश गुप्ता, चुनबाद प्रसाद, कुलदीप कुमार मिश्रा,उमा शंकर पांडे, प्रभात कुमार व नीरू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें