चित्रकूट। ठेलिया में दुकान चलाने वाले अब्दुल कयूम ने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने उसके घर आकर बिजली लाइन का वीडियो बनाया, फिर उससे 13 हजार रुपये मांगा। रुपये न देने पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
डीएम को लिखे पत्र में पीड़ित ने बताया कि उसने पत्नी के नाम बिजली कनेक्शन लेने के लिए विभागीय नियमानुसार आवेदन किया, लेकिन हर बार उसे कोई न कोई कमी बताकर निरस्त कर दिया गया।
अब कुछ लाइनमैन उसके घर आकर वीडियो बनाकर रुपये की मांग कर रहे हैं। इस मामले में जांच कराकर मुकदमा खत्म कराने और वैधानिक कनेक्शन दिलाने की मांग की है।