फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न की घटना पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता की मौजूदगी में गुरुवार को मिशन शक्ति 4.0 के अंतर्गत जागरूकता व महिला जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनमानस के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रहीं हैं। महिला सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए सरकार कटिबद्ध है। महिला उत्पीड़न की घटना को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी स्थिति में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित होगी। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विदुषी मेहा ने लोक अदालत घरेलू हिंसा आदि के बारे में बताया है।
बीएसए राजीव रंजन मिश्र, एसीएमओ डॉ. आरके चौरिहा, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, बीडीओ मऊ यशवंत मोर, महिला थाना प्रभारी, महिला शक्ति टीम से महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, जिला समन्वयक मीनू सिंह, एनआरएलएम स्टाफ, समूह की महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें