फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बरामद किए चोरी व गुम हुए 45 मोबाइल

विज्ञापन
फोटो-9- खोये व चोरी हुए मोबाइल को ढूंढने के बाद पात्रों को मोबाइल लौटाते एसपी अतुल शर्मा। इस दौरान ? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला पुलिस ने चोरी व खोए 45 मोबाइल बरामद कर लिए। इन सभी मोबाइलों की कीमत साढ़े पांच लाख रुपये है। बरामद मोबाइलों को सोमवार को एसपी ने उनके स्वामियों को सौंप दिया। मोबाइल मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले छह महीने में मोबाइल खोने व चोरी होने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी थी। सर्विलांस टीमें लगातार मोबाइल की तलाश में जुटी थीं। सीओ क्राइम हर्ष पांडेय के निर्देशन में स्वाट व सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने खोए हुए 45 मोबाइल बरामद किए हैं। इनकी कीमत लगभग साढ़े पांच लाख रुपये हैं।
बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंपे गए हैं। बताया गया कि 11 जनवरी को भी गुम हुए 38 मोबाइल बरामद करके उनके स्वामियों को सौंपे गए थे। एसपी ने गुडवर्क में शामिल हेड कांस्टेबल राजबहादुर सिंह, रहीश खां, सिपाही जितेंद्र कुमार, रोहित कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, आदित्य कुमार, शरद कुमार की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें