फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के दौरे के बाद बंधी आस

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। पेयजल की समस्या से जूझ रहे पाठा क्षेत्रवासियों को जल शक्ति मंत्री के दौरे के बाद इसके समाधान की आस बंधी है। हर घर नल जल योजना के पूर्ण रूप से संचालित होने पर पेयजल की समस्या का समाधान होगा। इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए पानी के इंतजाम की रूपरेखा तैयार हो रही है।
विज्ञापन

पाठा क्षेत्र के समाजसेवी कमलेश मिश्रा ने बताया कि बरदहा नदी में 35 साल से कभी बाढ़ कभी सूखे की स्थिति झेलनी पड़ रही है। इसी बांध से परासिन और मानिकपुर माइनर भी निकली है जो खेतों की ओर जाती है। इसका काम कई सालों से अधूरा पड़ा है। हाल ही में प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निरीक्षण किया था। ऐसे में उम्मीद है कि सांसद आरके सिंह पटेल के प्रयास और जलशक्ति मंत्री के निर्देश के बाद यहां की स्थिति में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें