फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में जमकर चली लाठिया, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत राजापुर कस्बे के हुनमानगंज में दो पक्षों के बीच नाली से पानी निकालने को लेकर जमकर लाठी-डंडे व ईंट पत्थर जमकर चले। जिसमें दोनों पक्षों के दस सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को राजापुर कस्बे के हनुमानगंज में संजय सोनकर व दूसरे पक्ष रामबाबू सोनकर के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। कहासुनी होने के बाद लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे।
जिसमें संजय पक्ष के किशन, बीरू, बल्लू, संगीता व लक्ष्मी व दूसरे पक्ष के रामबाबू, सोनी, बड़का, छोटू व एक अन्य घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने संजय पुत्र महेश की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजापुर अवधेश मिश्रा ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें