फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

Thu, 25 Jan 2024 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट । शहर के रजिस्ट्री विभाग (कार्यालय उप निबंधक) में चोरी के बाद आग लगने से नष्ट सामग्री को कर्मचारी सहेजते नजर आए। कार्यालय का रंग-रोगन शुरु किया गया है। सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मी कार्यालय के पास तैनात किए गए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद से कई तथ्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात्रि को शहर के पुरानी बाजार मेंं रजिस्ट्री विभाग में तीन नकाबपोश चोर कार्यालय की एक दीवार फांदकर मेन गेट के पास लगी एक खिड़की में रखे एसी को हटाकर अंदर घुस गए थे। जहां पर रखे चार लैपटॉप ले गए थे और कार्यालय के अंदर आग लगा दी। इससे तीन महीने का रिकार्ड पूरी तरह से जल गया था।
गुरुवार को एआईजी स्टांप रामसुंदर यादव व उप निबंधक राजेश सिंह की देखरेख में कार्यालय के अंदर कर्मचारी साफ-सफाई व जली हुई सामग्री को बाहर निकालते रहे। उधर, 48 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई है। कोतवाल अजीत पांडेय ने बताया कि सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से चोरों का पता लगाया जा रहा है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें