फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने कोतवाल समेत कई थानाध्यक्ष बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने मंगलवार को कई थानाध्यक्ष व दरोगाओं का स्थानांतरण किया है। सदर कोतवाल अरुण कुमार पाठक को प्रभारी डीसीआरबी (मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक) बनाया है। एसपी के पीआरओ वीरेंद्र त्रिपाठी को सदर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है। जबकि प्रभारी डीसीआरबी गुलाब त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक थाना मऊ बनाया गया है। मऊ के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र चौरसिया को प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर बनाया गया।
विज्ञापन

मानिकपुर के थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा को प्रभारी मीडिया सेल बनाया गया। निरीक्षक टीकाराम वर्मा थाना पहाड़ी से प्रभारी क्राइम ब्रांच भेजे गए। उपनिरीक्षक बृजेश कुमार को प्रभारी मीडिया सेल से अपराध थाना मऊ भेजा गया। महिला उपनिरीक्षक अमृता सिंह थाना मऊ से पुलिस लाइन भेजा है। उप निरीक्षक शेषनाथ थाना बहिलपुरवा से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक गोपाल चंद्र कनौजिया को पुलिस लाइन से थाना मऊ भेजा गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक तपेश मिश्रा थाना मऊ से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना पहाड़ी बनाये गए।
उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौकी प्रभारी जिला अस्पताल से अस्थाई पीआरओ एसपी के बने। उप निरीक्षक शिव कुमार यादव कोतवाली कर्वी से प्रभारी चौकी जिला अस्पताल बने। उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र मौर्या थाना रैपुरा से थाना भरतकूप भेजे गए। उपनिरीक्षक राजेश यादव थाना पहाड़ी से थाना रैपुरा भेजे गए। उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू पुलिस लाइन से स्वाट टीम में रखे गए हैं। उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह यादव पुलिस लाइन से थाना रैपुरा बनाये गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें