मऊ। पुलिस ने सोमवार को वरियारी कला गांव में पहाड़ के पीछे अवैध तमंचा फैक्टरी पकड़कर संचालक को दबोच लिया। फैक्टरी से 14 तमंचे, तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। संचालक कई जिलों में तमंचे की सप्लाई करता था।
मऊ थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि वरियारी कला गांव के पास पहाड़ के पीछे अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही थी। छापा मारकर 14 देशी तमंचे, दो कारतूस, चार अधबने तमंचे व चार नाल और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। आनंद देव विश्वकर्मा निवासी बरियारी कला को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी अन्य जनपदों में तमंचे सप्लाई करता था। उसके खिलाफ प्रयागराज और अन्य थानों में आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। छापा मारने वाले टीम में उप निरीक्षक कन्हैया वक्ष सिंह, पुलिस आरक्षी अंकित सिंह, अरविंद्र मौर्या, व विवेक यादव शामिल रहे।