फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव परिणाम रद्द कराने की याचिका स्वीकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ब्लाक प्रमुख चुनाव में सदर ब्लाक प्रमुख पद के परिणाम को लेकर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ममता सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी गोमती देवी की जीत को नियमों के विपरीत बताया है। जिला जज की अदालत में सपा प्रत्याशी ने वर्तमान ब्लाक प्रमुख समेत जिलाधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ याचिका दाखिल की है। जिस पर अगली सुनवाई 20 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बीडीसी सपा प्रत्याशी ममता सिंह पत्नी सुनील सिंह निवासी खुटहा ने खुद जिला जज की अदालत में जाकर याचिका दाखिल कर सदर ब्लाक प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव को रद्द कराने अथवा चुनाव परिणाम को निरस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इससे संबधित याचिका अदालत में पंजीकृत हो गई है और इसकी सुनवाई 20 अगस्त को होगी। उन्होंने बताया कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी वर्तमान ब्लाक प्रमुख गोमती देवी के पक्ष में सत्ता पक्ष के स्थानीय नेताओं के दबाव में जिला प्रशासन ने 20 बीडीसी के राइटर बनवाये थे। जिनके राइटर बने उनमें ज्यादातर साक्षर हैं। इनमें किसी ने राइटर की मांग भी नहीं की थी। आरोप लगाया कि चुनाव नियमों की धज्जियां उड़ाकर उन्हें हराया गया है। इस चुनाव को रद्द किया जाए अथवा चुनाव परिणाम ही निरस्त कर नया चुनाव कराया जाए।
ये रहा था परिणाम
चित्रकूट। जिले में पांच ब्लाक हैं। सदर चित्रकूट कर्वी ब्लाक में कुल 115 बीडीसी हैं। इस चुनाव में भाजपा की गोमती देवी व सपा की ममता सिंह चुनाव मैदान में थीं। मतदान के दिन कुल 110 वोट पड़े थे। पांच बीडीसी ने वोट नहीं डाला था। चार मत अवैध घोषित हुए थे। भाजपा की गोमती देवी को 56 और सपा की ममता सिंह को 50 वोट मिले थे। मतगणना के दौरान ही सपाइयों ने सपा के पक्ष के वोट जानबूझकर अवैध घोषित करने के आरोप लगाये थे। सपा प्रत्याशी ममता सिंह ने कहा था कि जबरन 20 राइटर बनवाकर उनके मत सत्ता पक्ष के दबाव में डलवाये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें