फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बर्फीली हवा से कांपे लोग, पारा पांच डिग्री

Wed, 17 Jan 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्यिस व अधिकतम 12.5 डिग्री रहा। भीषण ठंड के कारण किसानों को खेती का कार्य करने मेंं समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठंड लगने से किसान बीमार भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दोपहर 12 हल्की धूप जरूर खिली, पर सर्द हवा के चलते लोगों को राहत नहीं मिली। सार्वजनिक स्थानों पर जल रहे अलाव राहगीरों के लिए सहारा बने। वहीं घरों में भी लोग अलाव तापते रहे।
तुलसी कृषि विज्ञान केंद्र गनीवा मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी के अनुसार अभी शुक्रवार तक सर्द हवा चलने का पूर्वानुमान है। उधर, उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि फसलों मेंं पाला पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन

उधर, खोह गांव के किसान राजेश तिवारी ने बताया कि कई दिनों से लगातार ठंड पड़ने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। सरसों के पौधे में कीट लग गए हैं। अरहर की फसल में पाला पड़ गया है। कसहाई गांव के किसान महेश प्रसाद ने बताया कि अन्ना जानवरों से रात-रात भर फसलोंं की रखवाली कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें