मऊ(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र में दो दिवसीय दंगल बरियारी कला गांव में हुआ। दंगल में प्रतापगढ़ के गामा को झूंसी के राजेश ने चित किया। उधर, साथ ही आठ दिवसीय रामलीला की भी शुरुआत की।
दंगल का शुभारंभ समाजसेवी संदीप त्रिपाठी ने किया। दंगल में प्रयागराज झूंसी के पहलवान राजेश व प्रतापगढ़ के पहलवान गामा के बीच कुश्ती हुई। जिसमें राजेश ने कुश्ती जीती। कौशांबी के राजकरण व प्रयागराज के संदीप कुमार के बीच हुई इसमें राजकरण जीते। पिपरौंद के राजेश कुमार व चित्रकूट के अमरनाथ के बीच कुश्ती में बराबरी रही।
पूरबपताई के तेज प्रताप व झूंसी प्रयागराज के संदीप के बीच भी कुश्ती बराबर रही। वही रामलीला की शुरुआत हुई। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि बरियारी कला निषाद, अजय मिश्रा, कमलेश दुबे, धुन्नी कमेटी, राजेश मिश्रा, रामसूरत, राममोहन, मुन्ना कुमार, झल्लर तिवारी, हरिचंद्र, पवन निषाद, आदि मौजूद रहे।