फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को हरा फाइनल में पहुंचीं पटना की बेटियां

विज्ञापन
फोटो नंबर-21- महिला क्रिकेट टीम की खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते डीसीपी दिल्ली आनंद मिश्रा। सं? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट के महिला वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच पटना और बनारस के बीच खेला गया। इसमें पटना की बेटियों ने बनारस को हरा दिया।
विज्ञापन

बुधवार को मैच के मुख्य अतिथि एडिशनल डीसीपी दिल्ली आनंद मिश्रा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टॉस जीतकर पटना ने बनारस को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। बनारस ने प्रिया पटेल के 25, रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 84 रन बनाए। टीम की पांच खिलाड़ी रनआउट हुईं। पटना की गेंदबाज शालिनी, नीतू राजपूत, अपूर्वा, सपना को एक-एक विकेट मिला।
पटना की टीम ने संजना के नाबाद 40, नवीला खान के 15, अपूर्वा के 12 रनों की बदौलत 14.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ टीम फाइनल में पहुंच गई। बनारस की गेंदबाज पलक और शिबू ने एक-एक विकेट लिए। पटना की संजना वुमन ऑफ द मैच रहीं।
विज्ञापन

मैच के अंपायर हबीब खान, सागर त्रिपाठी, कमेंटेटर सर्वेश निगम, स्कोरर शशि भूषण सिंह रहे। बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच सीमांचल और पूर्वांचल के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें